सूरज की किरणे

सूरज की किरणे है आती,
दूर दूर तक हरियाली फैलाती,
हमको किरणों से नहलाती,
सबके मन में उमंग जगाती,

रंग-बिरंगे फूल खिलाती,
सबके मन को महकाती,
घने अँधेरे को है चीरती,
दुनिया को रौशन कर देती,

दसो दिशाओ में फैलती,
हर घर में दीप जलाती,
सबके लिए प्रेरणा बनती,
जीवन को सुखमय बनाती,

Comments

Popular posts from this blog

मन............इक पश्मोपेश